आईपीएल 2022: कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल 2022 के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जोकि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की।
