चोट से उबरने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े सूर्यकुमार यादव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो चुके हैं। चोट से पूरी तरह से उबरने के बाद मुंबई इंडियंस स्क्वॉड के बायो-बबल में पहुंचने के लिए उन्होंने बुधवार को अपना क्वारंटीन पीरियड खत्म किया। उन्होंने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ जिम सेशन में हिस्सा भी लिया। पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। उनके अंगुठे में चोट आई थी।
