आठ टीमों के साथ ही होगा अगला IPL, 2022 में आएगी नई टीम- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पिछले कुछ समय से तमाम रिपोर्ट्स आ रही थीं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में टीमों की संख्या बढ़ाना चाहती है। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक IPL का अगला सीजन आठ टीमों के साथ ही खेला जाएगा। 24 दिसंबर को अहमदाबाद में BCCI की AGM है और इसके बाद ही इस फैसले पर स्थिति साफ हो जाएगी।