अफगानिस्तान में नहीं होगा आईपीएल का प्रसारण, जानिए वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
तालिबान ने आईपीएल प्रसारण पर बैन लगाया। अफगानिस्तान में एक भी आईपीएल मैच टेलीकास्ट नहीं होगा। दरअसल, तालिबान का मानना है कि आईपीएल में गैर-इस्लामिक चीजें मौजूद हैं जिस वजह से उन्होंने ये फैसला किया है। मैच के दौरान नाचती चीयर लीडर्स के अलावा स्टेडियम में बिना सिर ढकें औरतों की मौजूदगी को तालिबान गैर-इस्लामिक मानता है और तालिबान ये नहीं चाहता कि अफगानिस्तान में इससे कोई गलत संदेश जाए।
