इराकी फुटबॉलर अहमद राधी की कोरोना से मौत, अमेरिकी कॉमेडियन डीएल हुगली संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोनोवायरस से इराकी फुटबॉलर अहमद राधी की मौत हुई। 56 वर्षीय राधी 1986 में मैक्सिको वर्ल्ड कप से फेमस हुए। बेल्जियम के खिलाफ लगाया गया गोल उनका और इराक का वर्ल्ड कप फाइनल में जमाया गया एकमात्र गोल था। दूसरी तरफ अमेरिकी कॉमेडियन डीएल हुगली संक्रमित निकले। वो टेनेसी प्रांत के नैशविले शहर में परफार्म करते हुए बेहोश हुए। अस्पताल में भर्ती कराए गए तो वो वहां संक्रमित पाए गए।
