आयरलैंड के बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, तोड़ा अपनी ही कार का शीशा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
आयरलैंड टीम के बैटिंग ऑलराउंडर केविन ओब्रायन ने छक्कों की बौछार करते हुए अपनी ही कार के परखच्चे उड़ा दिए। दरअसल केविन इंटर प्रोविंसियल सीरीज का मैच खेल रहे थे। इस मैच में केविन ने 37 गेंदों में तूफानी 82 रन बनाए। इस पारी में केविन ने 8 लंबे-लंबे छक्के लगाए। इसी दौरान उनका एक छक्का इतना लंबा चला गया कि पार्किंग में खड़ी उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया।