रमजान में इरफान पठान ने धोखे से पीया पानी, पूछा और किस-किस ने की गलती!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
हालिया सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने कमरे में बेटे के साथ बैठे हुए हैं। तभी वह अचानक से पानी पी लेते हैं। तब उनके भाई यूसुफ पठान उन्हें याद दिलाते हैं कि उनका रोजा है, जिसे सुनकर इरफान को अपनी गलती का एहसास होता है। इरफान ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह गलती किस-किस से हुई?
