इरफान पठान ने सुनाया धोनी के गुस्से का किस्सा, जब बैट फेंककर ड्रेसिंग रूम की तरफ भागे थे धोनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इरफान पठान ने एक घटना को याद किया, जब धोनी ने अपना संयम खोया। उन्होंने बताया कि 2006 में टीम के एक अभ्यास मैच में सभी दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बाएं हाथ से बल्लेबाजी करनी थी और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को दाएं हाथ से बल्लेबाजी करनी थी। उस मैच में धोनी को आउट दिया गया तो धोनी ने गुस्से में बल्ला फेंका और ड्रेसिंग रूम में चले गए।