x

ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, हुए सचिन, सहवाग और रोहित के क्लब में शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Feature Cricket

भारत बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे में ईशान किशन ने 126 गेंदों में दोहरा शतक जमाया। ईशान बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। 200 रन का आंकड़ा छूने के लिए ईशान ने 23 चौके और 9 छक्के लगाए। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, फखर जमान, क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल दोहरा शतक लगाने वालों में शामिल हैं। रोहित ने सर्वाधिक तीन बार दोहरा शतक लगाया।