x

300 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने इशांत शर्मा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इतिहास बना दिया है। दरअसल इशांत 300 टेस्ट विकेट लेने वाले केवल तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। 2007 में टेस्ट डेब्यू करने वाले इशांत ने अपने 98वें मुकाबले में यह कीर्तिमान हासिल किया है। अब तक इशांत ने SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में 122 टेस्ट विकेट लिए हैं।