आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में टॉप पर भारत, अंतिम दिन जीते 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप के अंतिम दिन भारत ने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। वुमन और मेन्स ट्रैप टीम में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। 25 मीटर रैपिड फायर में पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता। वुमन ट्रैप टीम ने कजाकिस्तान को 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। टीम में राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और श्रेयसी सिंह शामिल है। भारत ने 15 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 30 मेडल जीते।
