क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला को भारत लाने का फैसला होगा आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन का होम डिपार्टमेंट आज क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला को भारत भेजने की परमिशन दे सकता है। यूके हाईकोर्ट ने चावला के बारे में एक बंद लिफाफा होम डिपार्टमेंट को भेजा है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, आज दोपहर बाद चावला को भारत लाने का आदेश मिल जाएगा। गौरतलब है कि लंदन में बिजनेसमैन संजीव चावला साल 2000 में मैच फिक्सिंग के मामलों में शामिल था और भारत में वांछित था।
