आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर हंगरी ओपन: शरत-साथियान ने जीता सिल्वर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर हंगरी ओपन के मेंस डबल्स के फाइनल में अंचता शरत कमल और जी साथियान की भारतीय जोड़ी जर्मनी के जोड़ीदार बेनेडिक्ट डुडा और पैट्रिक फ्रांजिस्का से 5-11, 9-11, 11-8, 9-11 से हारी। जर्मन खिलाड़ियों के आगे भारतीय 30 मिनट ही टिके। भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल मिला। टूर्नामेंट में ये शरत का दूसरा मेडल है। पहला मेडल (ब्रॉन्ज) उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में मनिका बत्रा संग जीता था।
