श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजी सलाहकार बने जैक्स कैलिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के बीच इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) अपने श्रीलंका दौरे को लेकर आश्वस्त है। अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा करने के लिए तैयार इंग्लिश टीम ने अपने कोचिंग स्टॉफ में कुछ बदलाव किए हैं। दौरे के लिए पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है।