जेम्स एंडरसन के एक ओवर में ही पलटा मैच, कोर्टनी वाल्श को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लिंश गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन के अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को 50 रन पर आउट किया। एंडरसन ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को आउट किया। उन्होंने दिन के अपने चौथे ओवर में ऋषभ पंत को आउट किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान कोर्टनी वाल्श को पछाड़ा और 30 साल की उम्र के बाद सर्वाधिक विकेट लिए।
