कोहली को गोल्डन डक पर आउट करते ही एंडरसन ने बनाया ये रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: msn
विराट गोल्डन डक पर आउट हुए। इस विकेट के साथ ही जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में एंडरसन ने अनिल कुंबले की बराबरी की। विराट का विकेट टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन का 619वां शिकार था। इस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-3 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
