माँ सब्जी बेंचकर चलाती थी घर, बेटी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज़
Prajjval Tripathi
News Editor
Image Credit: Twitter
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रही असम की जमुना बोरो ने 54 किग्रा वर्ग में भारत को ब्रॉन्ज़ मैडल दिलवाया। हालाँकि जमुना को फ्रांस की वर्ल्ड नंबर वन सी क्रुवीलिर के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन असम राइफल में काम करने वाली जमुना ने इतिहास रच दिया। 10 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया था जिसके बाद उनकी मां ने सब्जी बेचकर उन्हें पाला।
