पहली बार साल में दो बार होने जा रहे फीफा क्लब वर्ल्ड कप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पहली बार साल में दो फीफा क्लब वर्ल्ड कप होने जा रहे हैं। अगले साल 1 से 11 फरवरी तक कतर में और 2021 में ही दिसंबर में चीन के बजाय जापान में फीफा कल्ब वर्ल्ड कप होंगे। फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो ने इसकी घोषणा की। जापान अब तक 8 बार क्लब वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है। कोरोना के कारण 2020 का टूर्नामेंट अब तक नहीं हुआ है।
