जसपाल राणा ने आज ही 1994 में विश्व प्रतियोगिता में निशानेबाजी में स्वर्ण जीता था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जसपाल राणा ने आज ही इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकार्ड स्कोर 600 में से 569 बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रौशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।
