जसप्रीत बुमराह के लीग में 100 विकेट पूरे, 2013 में लिया था पहला विकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आईपीएल में 100 विकेट पूरे हुए। जसप्रीत बुमराह इस मुकाम पर पहुंचने वाले 16वें खिलाड़ी बने। बुमराह ने जब 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया तो उनके पहले शिकार थे विराट कोहली और अब 100वें विकेट के रूप में भी बुमराह ने कोहली को ही आउट किया है। आईपीएल में लसिथ मलिंग के नाम सर्वाधिक विकेट हैं। उन्होंने 170 विकेट लिए हैं।
