आईपीएल के किसी सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जसप्रीत बुमराह आईपीएल के किसी सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह ने इस सीजन में सर्वाधिक 27 विकेट लिए। उनसे पहले आईपीएल 2017 में भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट लिए थे। हाल ही में दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को ढेर कर दिया। उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को आउट किया था।
