मियांदाद बोले- 'एहसान फरामोश' हैं कनेरिया, भेदभाव होता तो टीम में नहीं होते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया शोएब अख्तर ने कहा था कि हिंदू होने के कारण दानिश कनेरिया के खिलाफ पाकिस्तानी टीम में भेदभाव होता था, जिसपर कनेरिया ने भी सहमति जताई थी। अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कनेरिया को 'एहसान फरामोश' बताया। बकौल मियांदाद, अगर पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय संग भेदभाव होता तो कनेरिया पाकिस्तान के लिए नहीं खेल पाते। पाकिस्तान क्रिकेट में हमने कभी धर्म को लेकर भेदभाव नहीं किया।
