रणजी के 21 साल के इतिहास में जयदेव उनादकट ने 65 विकेट लेकर रचा इतिहास
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने गुजरात को 92 रनों से मात दी। वहीं सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस मैच के हीरो रहे। दरअसल उन्होंने पहली पारी में 86 रन देकर 3 और दूसरी पारी में 56 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उनके इस रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब 65 विकेट हो गए हैं। साथ ही जयदेव एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
