जयदेव उनादकट ने की सगाई, चेतेश्वर पुजारा ने दी बधाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सौराष्ट्र को पहला रणजी खिताब दिलाने के दो दिन बाद कप्तान जयदेव उनादकट ने सगाई कर ली। पोरबंदर के इस 28 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी मंगेतर रिन्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। वहीं भारतीय टेस्ट मैच खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘परिवार में स्वागत है रिन्नी। मुझे बहुत खुशी है कि उनादकट को उसके जीवन का प्रेम मिल गया।