जेकेसीए ने परवेज रसूल पर लगाया पिच रोलर चुराने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेटर परवेज रसूल पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। जेकेसीए ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि परवेज रसूल ने पिच रोलर चुराया है। बोर्ड का कहना है कि परवेज पिच रोलर लौटाएं नहीं तो फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उधर परवेज रसूल ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
