जो रूट ने जड़ा दोहरा शतक, बने न्यूजीलैंड में ऐसे पहले विदेशी कप्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने दोहरा शतक जड़ा। रूट न्यूजीलैंड में दोहरा शतक ठोकने वाले पहले विदेशी टेस्ट कप्तान बने। तीसरे दिन शतक लगाने वाले रूट साढ़े 10 घंटे से अधिक समय तक क्रीज पर रहे। उन्होंने 441 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्का मारा। उनकी कप्तानी पर संकट था। उन्होंने जुलाई से पिछली 14 पारियों में 26.5 की औसत से केवल 321 रन बनाए थे।
