नस्लीय टिप्पणी पर भड़के जोफ्रा आर्चर, बोले ये बर्दाश्त नहीं करूंगा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जोफ्रा आर्चर ने कहा कि जब बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने पर उन्हें टीम से बाहर किया गया तब उन्हें नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा कि इंस्टा पर बीते कुछ दिनों में जो मुझे गालियां मिली वो नस्लीय थीं। मैंने फैसला किया कि अब बहुत हो गया। इसलिए मैंने अपनी शिकायत ईसीबी से कर दी और वह इसमें सही प्रक्रिया अपनाएगी।
