बेयरस्टो ने 11 वनडे शतक के लिए चौथी सबसे कम पारी खेली, रॉय संग मिलकर बनाया ये रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जॉनी बेयरस्टो ने 78वीं पारी के दौरान कल 11वां वनडे शतक लगाया। इस मामले में कोहली को पछाड़कर वो चौथे नंबर पर पहुंचे। इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की। उन्होंने 102 गेंदों पर 110 रन की पार्टनरशिप की। इंग्लैंड के लिए दोनों ने 47 पारियां खेलते हुए सर्वाधिक 13वीं बार सेंचुरी पार्टनरशिप की।
