जोस बटलर ने आतिशी पारी खेली, इंग्लैंड 17 गेंद रहते पहला टी-20 जीता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज का जीत से आगाज किया। मेजबान टीम ने कार्डिफ में हुए पहले टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 68 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। जबकि मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बनाए थे।
