996 इंटरनेशनल विकेट ले चुके जंबो आज मना रहे 49वां जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
17 अक्टूबर 1970 को बंगलुरू में जन्मे अनिल कुंबले का आज 49वां जन्मदिन हैं। उन्होंने 25 अप्रैल 1990 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया, बरमूडा के खिलाफ 19 मार्च 2007 को वनडे से सन्यास लिया, 9 अगस्त 1990 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। टेस्ट में उनके 619 और वनडे में 337 विकेट हैं। 7 फरवरी 1999 को टेस्ट पारी में 10 विकेट चटकाकर वो ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बने।
