ज्वाला गुट्टा ने साधा गोपीचंद पर निशाना, बोलीं- उनकी वजह से नहीं मिले कई मौके
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने पूर्व ऑल इंग्लैंड चैम्पियन और मुख्य राष्ट्रीय कोच गोपीचंद को अपने बैडमिंटन करियर के दौरान कई मौके गंवाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'मुझे जो परेशानी भरा दौर देखना पड़ा, मानसिक पीड़ा से गुजरी, उसके लिए मैं गोपीचंद को जिम्मेदार ठहराती हूं। मैं मुखर हूं और मुझे इसके लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।' मौजूदा बैडमिंटन पर भी उन्होंने खुलकर बात की।