टी-20 में ऋषभ पंत की जगह के एल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना जाना चाहिए - दीप दासगुप्ता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टी-20 फॉर्मेट में के एल राहुल को ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। ऋषभ पंत को इस फॉर्मेट में ये जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। दीप दासगुप्ता ने के एल राहुल की तारीफ की हैं और उन्होंने कहा कि टी-20 में मुझे लगता है कि के एल राहुल को ही विकेटकीपिंग करनी चाहिए।