सैयद मोदी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में किदांबी, कश्यप-सेन को वॉकओवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किदांबी श्रीकांत लखनऊ में खेली जा रही सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे। उन्होंने रूस के व्लादिमिर मलकोव को सीधे सेटों में 21-12, 21-11 से हराया। मैच 36 मिनट में खत्म हो गया। दूसरे राउंड में हमवतन पी कश्यप से उनका मुकाबला होगा। कश्यप को पहले दौर में फ्रेंच खिलाड़ी लुकास कॉर्वी से वॉकओवर मिला। 18 वर्षीय लक्ष्य सेन भी अगले दौर में पहुंच गए हैं।
