कांबली का खुलासा- पाकिस्तानी था उनका सबसे बड़ा फैन, खुद पाक क्रिकेटर लाते थे उसके लिखे खत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विनोद कांबली ने हालिया एक पॉडकास्ट में बताया कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी उनका इतना बड़ा फैन था कि पाकिस्तान के क्रिकेटर राशिद लतीफ के हाथों खुद कांबली को अपने उस फैन के पत्र मंगाने पड़ते थे। बकौल कांबली वो फैन 1991 से उनके खेल को पसंद करता था। बता दें कांबली ने करियर में 17 टेस्ट में 1,084, जबकि 104 वनडे में 2,477 रन बनाए थे। कांबली ने एंड्रिया हेविट से दो बार शादी की।
