गांगुली को ICC अध्यक्ष बनाने का कनेरिया ने किया समर्थन, बोले- करूंगा यह अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने सौरव गांगुली को ICC के अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'अगर सौरव गांगुली आइसीसी अध्यक्ष बनते हैं तो वे फिर से ICC में आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर करेंगे।' बता दें कनेरिया काउंटी मैच में स्पॉट-फिक्सिंग के कारण लाइफ बैन झेल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि तब ICC मेरी हर तरह से मदद करेगा।'