कपिल देव को मिली अस्पताल से छुट्टी, हार्ट अटैक आने पर हुए थे भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल ने बयान में कहा, 'कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं'।