WTC फाइनल को लेकर बोले कपिल देव, अगर एक की जगह 3 मैच होते तो ज्यादा बेहतर होता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV Sports
भारत के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता के नतीजे के लिए अगर एक की जगह तीन टेस्ट मैच होते तो बेहतर रहता। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैम्प्टन में होगा। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भिड़ेंगी।
