कपिल देव ने बताया किस दिग्गज को देखकर रखा नया लुक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव अपने पुराने लुक को छोड़कर नए लुक में आ गए हैं। वहीं अब कपिल ने खुद खुलासा किया है कि किस महान दिग्गज को देखकर उन्होंने ये बिंदास लुक अपनाया है। कपिल देव कहा हैं कि 'मैंने सर विवियन रिचर्ड्स को देखा था। वो मेरे हीरो हैं और मैंने सोचा क्यों नहीं। मैं अपने हीरो को फॉलो करूं। इसलिए मैंने ऐसा किया है।'