कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर रेस में रजत और कांस्य जीता
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/10/01/1696141660.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 7वें दिन भारत की झोली में 2 और पदक आए। पुरुषों के 10,000 मीटर रेस में भारत के कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। कार्तिक ने 28:15.38 के समय के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में में भारत ने अब तक 3 पदक जीत लिए हैं।