कनाडा ओपन के फाइनल में हारे कश्यप
Shortpedia
Content Team
कश्यप को कनाडा ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन के ली शी फेंग के हाथों 22-20,14-21,17-21 से हार का सामना करना पड़ा। अब कश्यप का लक्ष्य यूएस ओपन है। 10 जुलाई से क्वालिफायर के साथ शुरू होने वाले टूर्नामेंट में कश्यप का पहले दौर में सामना हमवतन और 2018 के एशियन जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन से होगा। प्रणय का पहला मुकाबला जापान के यु इग्राशि से होगा।