WTA Open: ओसियानी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सोफिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डब्ल्यूटीए लियोन टेनिस टूर्नामेंट में फ्रांस की ओसियानी डोडिन को हराकर सोफिया केनिन सेमीफाइनल में पहुंची। शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी सोफिया ने विश्व की 130वें नंबर की खिलाड़ी ओसियानी के खिलाफ दूसरा सेट गंवाकर वापसी करते हुए 6-1, 6-7 (5/7), 6-2 से जीत दर्ज की। सोफिया का सेमीफाइनल में मुकाबला एलिसन वान उइतवान्स्क से होगा। जिन्होंने फ्रांस की तीसरी वरीयता प्राप्त कारोलिन गर्सिया को 6-2, 6-2 से हराया था।
