x

डोपिंग मामले में एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगने से बचा केन्या

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: my best runs

केन्या एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगने से बच गया है। हालांकि, विश्व एथलेटिक्स केन्या पर नज़र रखेगा। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए का कहना है कि डोपिंग के मामलों की बढ़त के चलते गवर्निंग बॉडी केन्या पर कड़ी नजर रखेगी। केन्या टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स पदक दौड़ में तीसरे स्थान पर था। डोपिंग से निपटने हेतू विश्व एथलेटिक्स द्वारा बनाई गई एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट केन्या के साथ काम करेगी।