आईएसएल में केरला ब्लास्टर्स की पहली जीत, हैदराबाद को दी 2-0 से शिकस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईएसएल 2020 में केरला ब्लास्टर्स को पहली जीत नसीब हुई। केरला ने हैदराबाद एफसी को 2-0 से हराया। इसी के साथ केरला ब्लास्टर्स पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद एफसी को सात मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने दो जीते है और तीन ड्रॉ भी खेले हैं और अब वह नौ अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर है।
