केसरिक ने कोहली से लिया 'पर्चीफाड़' जश्न का बदला, वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स ने दूसरे टी-20 मैच में विराट कोहली को 19 रन के निजी स्कोर पर लेंडल सिमंस के हाथों कैच कराया। कोहली को आउट करने के बाद केसरिक ने अपने मुंह पर उंगली रखकर विराट की तरफ इशारा किया। केसरिक ने इस तरह कोहली से 'पर्चीफाड़' जश्न का बदला ले लिया। केसरिक विलियम्स ने विराट कोहली को जवाब देते हुए मुंह बंद रखने का रिएक्शन दे दिया।
