वैक्सीन के लिए केविन पीटरसन ने की भारत की तारीफ, मोदी बोले- पूरी दुनिया हमारा परिवार है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में बनी वैक्सीन साउथ अफ्रीका पहुंचने पर इंग्लैंड के क्रिकेटर केविन पीटरसन ने ट्वीट किया था, 'भारत की उदारता और दयालुता हर दिन बढ़ती जा रही है। भारत एक प्यारा देश है।' इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत के लिए आपका प्यार देखकर अच्छा लगा। हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। हम कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भूमिका मजबूती से निभाना चाहते हैं।'
