कीवी बल्लेबाज ने किया धमाका, टी-20 के 1 ओवर में जड़े 6 छक्के
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर टी-20 क्रिकेट में 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। 25 वर्षीय कार्टर ने टी-20 सुपर स्मैश टूर्नामेंट में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिनर एंटोन डेवकिक के ओवर में 6 छक्के लगाए। पारी के 16वें ओवर में बाएं हाथ के बल्लेबाज लियो कार्टर ने 29 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
