केकेआर के खिलाड़ी ने लॉकडाउन के दौरान मास्क नहीं पहना, पुलिस ने लगाया जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोलकाता नाइटराइडर्स के राहुल त्रिपाठी पर कोविड-19 लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को राहुल त्रिपाठी पर भारी जुर्माना लगाया। राहुल त्रिपाठी पुणे के कोंढवा क्षेत्र में कार के अंदर बिना मास्क पहने घूम रहे थे। कुछ दिनों पहले ही राहुल त्रिपाठी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये मास्क पहनने के महत्व को समझाया था। त्रिपाठी ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व किया।
