KKR vs SRH T20: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
Deeksha Mishra
News Editor
शनिवार से क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ IPL-12 का आगाज हो चुका है और आज कोलकाता के ईडन गार्डंस में आईपीएल का दूसरा मैच KKR और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे वॉर्नर की वापसी हो गई है. हैदराबाद ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी है.
