x

केएल राहुल और रोहित ने जड़े शतक, वेस्टइंडीज पर भारी पड़ा भारत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। जहां भारत ने मजबूत शुरूआत की। भारत ने बिना विकेट खोए 200 रनों का आंकड़ा छुआ। वहीं रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल वनडे करियर का 28वां शतक जड़ा। रोहित ने 27 शतक वाले हाशिम अमला को पछाड़ा। दूसरी ओर ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी इंटरनेशनल वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया।