केएल राहुल की बाई कलाई चोटिल, पूरी सीरीज से हुए बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे अगले दो टेस्ट से बाहर हुए। बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि अभ्यास सत्र के दौरान राहुल की बाई कलाई चोटिल हुई। हादसा शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। राहुल को पूरी तरह उबरने के लिए कम से कम तीन हफ्तों का समय लगेगा। वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होंगे, जहां बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनका उपचार होगा।
